BCCI: वर्तमान में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां वनडे सीरीज खेली जा रही है। दो मुकाबले पहले ही समाप्त हो चुके हैं और इस सीरीज में स्कोर 1-1 से बराबर है। तीसरा मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है, जो BCCI द्वारा दिए गए तीन करोड़ रुपए के बदले कुछ काम का नही रहा। पिछले 8 पारियों में से एक पारी को छोड़कर उनका प्रदर्शन असफल रहा है। लोगों का कहना है की BCCI के 3 करोड़ डकार कर बैठा है। चलिए जानते हैं यह कौन सा खिलाड़ी है।
क्या BCCI ने इस खिलाड़ी को चुन कर कर दी है बड़ी गलती ?
BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए एक खिलाड़ी का चयन किया है, जिसका बल्ला एकदम खामोश है। आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल रहा था, लेकिन जब विदेश में तेज पिच मिली, तो उनका प्रदर्शन फीका रह गया। ऐसा लगता है, मानों उन्हें सांप सूंघ गया हो।
BCCI द्वारा बोहोत उम्मीदों के साथ चुने गए थे शुभमन गिल, हो गए हैं बुरी तरह फ्लॉप शुभमन गिल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बी ग्रेड में हैं और उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपए मिलते हैं। लेकिन इतने पैसे लेकर भी गिल अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे रहे हैं।
शुभमन गिल पिछले सात पारियों में फ्लॉप रहे हैं, उनका बल्ला ना तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में चला और ना ही वनडे सीरीज में। वे WTC फाइनल में भी अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे। पिछले 8 पारियों में गिल के बल्ले से मात्र 202 रन ही निकले हैं। जबकि वर्ल्ड कप और एशिया कप नजदीक हैं इसलिए उनके फॉर्म में ना होने की बात एक चिंता का विषय है।
कैसे रहे हैं BCCI द्वारा चुने गए शुभमान के पिछले आंकड़े
शुभमन गिल भारत के लिए अब तक 18 टेस्ट, 26 वनडे और 6 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीनो फॉर्मेट में कुल 966 रन, 1352 रन और 202 रन बनाए हैं। वो भारत के तीनों फॉर्मेट में शतक भी जड़ चुके हैं।
जानिए शुभमान गिल की फैमिली के बारे में, गिल को है क्रिकेट से ज्यादा खेती का शौक
उनकी एक बहन का नाम शाहनील गिल है। उनके पिता लखविंदर ने उनकी अभ्यास के लिए अपने खेत पर क्रिकेट ग्राउंड बनाया था और खेलने के लिए टर्फ पिच भी बनवाई थी। वो अक्सर गांव के लड़कों को BCCI द्वारा चुने गए शुभमान की विकेट लेने की चुनौती देते थे और यदि उनमें से कोई सफल रहता तो वो उन्हें 100 रुपये देते थे।
लखविंदर सिंग्ह के मुताबिक उन्होंने गांव में कृषि छोड़कर उनके बेटे को पेशेवर क्रिकेटर बनाने के लिए मोहाली जाने का फैसला किया था। शुभमन गिल ने कुछ साल अपने गांव में बिताए। गिल के पिता को अपने बेटे को पेशेवर क्रिकेटर बनाने की इच्छा थी। गिल के बचपन में उन्हें खेती में रुचि थी और उनके पिता के मुताबिक वे आज भी खेती करना चाहते हैं। शुभमन गिल अपने गांव और अपने खेत से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़े हुए हैं।
BCCI द्वारा हाल ही में वेस्ट इंडीज तौर के लिए चुने गए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम अक्सर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। अक्सर वे सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को कमेंट करते देखे जाते रहते हैं। शुभमन का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा खान के साथ भी जोड़ा गया है और उन्हें भी कई बार साथ देखा गया है।
कौन हैं सारा तेंदुलकर, जिस पर आया है BCCI के चहीते शुभमन का दिल…
सारा तेंडुलकर क्रिकेट के नामी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं और उनकी मां अंजली तेंदुलकर हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को भारत के मुंबई शहर में हुआ था। 2022 में, उनकी उम्र 24 वर्ष है। सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के नाते बचपन से ही उनके बहुत सारे और बड़े बड़े प्रशंसक हैं। वे इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर भी प्रसिद्ध चेहरा हैं।
Discussion about this post