एक ज़माना था जब एक सिक्के में दुनिया भर की चीज़ें आ जाया करती थीं और अब सिक्के की कोई वैल्यू ही नहीं रह गई है। लेकिन अगर हम आपसे बोलें कि आज भी एक सिक्के में बंगला, गाड़ी सब आजाएगा, तो क्या आप यक़ीन करेंगे? नहीं न! लेकिन यह सच है। दुनिया में कुछ सिक्के ऐसे भी हैं जिनकी क़ीमत इतनी ज़्यादा है कि आप सोच भी नहीं सकते। यह सिक्के जिसके पास भी हैं वह अमीर बन गया है और एक आलीशान ज़िंदगी जी रहा है।
तो क्या आपको भी शौक़ है कॉइन कलेक्ट करने का? अगर हाँ तो समझ लीजिए आपकी चाँदी हो गई क्योंकि इन सिक्कों की क़ीमत कभी कभी इतनी होती है कि आप सुन कर हैरान रह जाएँगे।
बहुत सारे लोग दुनिया भर के कॉइन कलेक्शन का शौक रखते हैं और उनमें से कुछ सिक्के ऐसे होते हैं जो किसी हीरे से भी ज़्यादा क़ीमती होते हैं। अगर हम आपसे पूछें कि दुनिया का सबसे महंगा सिक्का कितने का हो सकता है तो ज़्यादातर लोगों का जवाब हज़ारों या लाखों में ही होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सिक्के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपकी सोच से कहीं ज़्यादा अधिक है। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 6 सबसे महंगे सिक्कों के बारे में बताएँगे जिनकी क़ीमत आसमान की बुलंदियों को छूती है।
Saint-Gaudens double eagle coin-
यह कॉइन दुनिया का सबसे महँगा सिक्का है। “सेंट-गौडंस डबल ईगल” सिक्का एक प्रमुख सोने का सिक्का है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाया गया था। यह सिक्का ऑगस्टस सेंट-गौडंस द्वारा डिज़ाइन किया गया था जो एक प्रसिद्ध आदर्शवादी फ़्रेंच स्कलप्टर थे। इसका निर्माण 1907 से 1933 के बीच हुआ था।
यह सिक्का दो पार्ट में विभाजित होता था – एक ओर सिक्के पर एक ट्रांसपेरेंट इमेज होती थी जिसमें भगवान लिबर्टी का प्रेस्टीज होता था और दूसरी तरफ़ अंडरसाइड पर ईगल का प्रेस्टीज होता था। यह सिक्का सोने का होता था और उसका मूल्य 20 डॉलर आधारित किया था।
तब केवल 4,45,500 सिक्कों का ही निर्माण किया गया था और आज इसमें से सिर्फ़ 12 सिक्के ही दुनिया में बचे हैं। अमेरिका में हुई एक नीलामी में इसके 1 सिक्के की क़ीमत 163 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा लगाई गई थी।
Flowing hair silver dollar coin-
यह दुनिया का दूसरा सबसे महँगा सिक्का है। “Flowing Hair Silver Dollar” एक प्राचीन सिक्का है जो 1794 और 1795 में संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाया गया था। यह सिक्का एक डॉलर के बराबर मूल्य का था। इस सिक्के का नाम “Flowing Hair” उसके मूल डिज़ाइन को दर्शाता है जिसमें एक स्त्री के बाल हवा में उड़ते हुए दिखाए गए थे। यह सिक्का इसलिए महत्पूर्ण है क्योंकि एक तो ये बहुत दुर्लभ है दूसरा यह अमेरिकी मुद्रा के प्रारंभिक दौर को दिखाता है।। यह सिक्का सोने से बना था, इसका डिज़ाइन और इतिहास कॉइन कलेक्टर्स और सिक्का प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
इन सिक्कों को सन 1794 में बनाया गया था और तब केवल 1,758 सिक्के ही बनाए गए थे। फिलहाल दुनिया में ऐसे केवल 6 सिक्के ही बचे हैं। एक नीलामी में इनमें से हर एक सिक्के की क़ीमत 107.57 करोड़ रुपये लगाई गई थी।
Brasher Doubloon coin-
यह दुनिया का तीसरा सबने महँगा सिक्का है। “Brasher Doubloon” एक प्राचीन और महत्वपूर्ण सिक्का है जो 18वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाया गया था। यह सिक्का सोने का बना होता था और इसका मूल्य एक डबलून (एक प्रकार का सोने का सिक्का) था।
“Brasher Doubloon” के प्रसिद्ध डिज़ाइनर और मेकर सिल्वरस्मिथ और ज्वेलर एफ्राइम ब्राशर थे जो न्यूयॉर्क के थे। इस सिक्के के दोनों पक्षों पर “EB” की छाप होती थी जिससे इसके डिज़ाइनर की पहचान हो सकती थी।
“Brasher Doubloon” इतिहासिक और सांस्कृतिक दोनों तरह से ही महत्पूर्ण होता है क्योंकि यह एक प्राचीन सिक्का है जो अमेरिका के शुरुआती दिनों में बनाया गया था और यह अमेरिका में ढाला गया पहला सोने का सिक्का था। दुनिया में ऐसे केवल 7 सिक्के ही बचे हैं। इसके 1 सिक्के की क़ीमत 80.89 करोड़ रुपये लगायी गई है।
Edward 3 Florin coin-
यह दुनिया का चौथा सबसे महँगा सिक्का है। Edward 3 Florin एक प्राचीन चांदी का सिक्का था जो 14वीं सदी में ब्रिटेन में बनाया गया था। यह सिक्का फ्लोरिन 3 ने बनवाया था और आज भी उनके नाम से जाना जाता है।
यह सिक्का विशेष रूप से उस समय की संस्कृति, सामाजिक परिवेश, और मुद्रास्फीति की छवि को दर्शाता है। इसके एक पक्ष पर राजा एडवर्ड की प्रतिकृति दिखाई देती है जबकि दूसरे पक्ष पर अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ खेलते हुए राजा की छवि दिखाई देती है। अपनी खास डिजाइन की वजह से इन दुर्लभ सिक्कों को बेशक़ीमती माना जाता है।नीलामी में इसका 1 सिक्का 55.08 करोड़ रुपये में बिका था।
Umaiyyad gold dinar coin-
यह दुनिया का पाँचवाँ सबसे महँगा सिक्का है। ये सिक्के सऊदी अरब के ‘उमय्यद खिलाफत’ के दौरान बनाए गए थे। इन सिक्कों की डिज़ाइन बेहद आकर्षक और विशेष होती है। एक सिक्के की मूल्य 43.78 करोड़ रुपये होती है।
Canadian gold maple leaf coin-
यह दुनिया का छटा सबसे महँगा सिक्का है। इसका निर्माण 1979 में हुआ था। यह सिक्का 99% पूरे सोने से बना होता था और इसे 1 साल में केवल 1 बार निकाला जाता था। इसका वजन 1 troy आउंस था। इसके एक सिक्के की मूल्य 42.95 करोड़ रुपये है।
Read more: इस बिजनेसमैन के पास नहीं है पर्सनल मोबाइल लेकिन कंपनी में काम करने वालों पर लुटा दिए 6000 करोड़
Discussion about this post