राशिफल की दृष्टि से आज के दिन यानी 11 अगस्त 2023 में मकर राशि वालों के दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। उनके लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज के दिन देवी लक्ष्मी और शनिदेव की पूजा कर के उन्हें खुश करें। अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि- Aries
- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम फलदायक हो सकता है।
- आपके लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी।
- परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने पर छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी हो सकती है।
- नए वाहन को घर लाने का मौका हो सकता है।
- प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति कारण हो सकता है।
वृषभ राशि- Taurus
- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य होगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
- कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता मिल सकती है।
- अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं।
- विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा ताकि परीक्षा में सफलता मिल सके।
मिथुन राशि- Gemini
- मिथुन राशि के जातकों को किसी बात के कारण परेशानी हो सकती है जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा।
- व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई भी बिज़नेस आईडिया आने पर उन्हें तुरंत अप्लाई करना चाहिए।
- योजनाओं को बनाने में समय लग सकता है।
- परिवार के लोग आपकी बातों को मान सकते हैं।
- घूमने फिरने से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
कर्क राशि- Cancer
- कर्क राशि के नौकरी में काम कर रहे जातकों को काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
- विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य और संयम से काम करना ज़रूरी होगा।
- कार्य क्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
- मानसिक और शारीरिक तनाव की स्थिति में निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।
- संतान को बाहर से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
सिंह राशि- Leo
- सिंह राशि के जातकों को बिजनेस के काम से धन उधार लेना पड़ सकता है।
- कुछ शत्रु आपके काम में बाधा डाल सकते हैं।
- धंधा बढ़ाने की सोच रहे थे तो इस समय रुकना बेहतर हो सकता है।
- परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का समय आ सकता है।
- परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि- Virgo
- कन्या राशि के जातकों को वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए और वाद-विवाद से बचना चाहिए।
- लेनदेन को सोच-विचार से करने की आवश्यकता हो सकती है।
- जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपको सुनी हो सकती है, उन्हें मनाने का प्रयास करें।
- परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
- पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि- Libra
- तुला राशि के जातकों ने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
- सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और उनके कार्यों की साराहना हो सकती है।
- शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश करते वक्त सावधानी बरतना आवश्यक है, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
- ऑनलाइन काम करने वालों को भी आज सावधान रहना चाहिए।
वृश्चिक राशि- Scorpio
- आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आ सकता है।
- विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
- नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर फोकस रखें और विरोधियों की बातों में न आने का प्रयास करें।
- संतान की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हो सकता है।
- परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे।
धनु राशि- Sagittarius
- धनु राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में अच्छा दिन हो सकता है।
- जॉब के अच्छे चांस मिल सकते हैं, जिनसे आपको लाभ हो सकता है।
- परिवार में संपत्ति संबंधित विवाद में चुप रहने का प्रयास करें, वाद-विवाद से बचें।
- घर की रिनोवेशन पर ध्यान दें और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
- बिना कारण की बहसबाजी से बचें।
मकर राशि- Capricorn
- मकर राशि के जातकों को साझेदारी में काम करने से बचना चाहिए।
- आपके हाथ में कई काम होने से आपकी अलर्टनेस बढ़ सकती है।
- दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।
- लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना आवश्यक होगा, ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
- विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको कामों पर फोकस बनाए रखना होगा।
कुंभ राशि- Aquarius
- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन समस्याएं आ सकती हैं।
- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना आवश्यक होगा।
- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मौसम के विपरीत प्रभाव से सावधान रहें।
- खांसी, जुकाम, बुखार आदि समस्याएं हो सकती हैं।
- बिजनेस संबंधी सलाह की आवश्यकता हो तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
मीन राशि- Pisces
- मीन राशि के जातकों के मन में कामों के लिए उलझने का मूड रहेगा।
- नए चुनौतीपूर्ण काम की कोशिश में जुटे रहने की आवश्यकता हो सकती है।
- बुद्धि का प्रयोग करके आप उन क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं, जिनमें पहले कमी थी।
- धन संबंधित समस्याएं भी आज दूर हो सकती हैं, नए मकान या दुकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
- पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और बड़े सदस्यों की मदद से सुलझाना होगा।
Read more: Gold Silver Rate: आज फिर लुढ़क गयी सोने की कीमतें, जानिये चाँदी का ताजा भाव
Discussion about this post