Javed Akhtar: धर्मेंद्र के बाद अब शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने किस के बारे में बात की। हैरानी जताई कि इस बात पर इतना हंगामा क्यों है। साथ ही Javed Akhtar का किस को ले कर क्या रिऐक्शन रहा ये भी साझा किया।
“धर्मेंद्र जैसे हैंडसम मर्द को कौन नहीं किस करना चाहेगा”…
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी (जो की Javed Akhtar की बीवी हैं) के किसिंग सीन के बारे में बेहद चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र के बाद अब शबाना आजमी ने इस सीन पर अपनी राय दी है। शबाना ने यह हैरानी जताई है कि इस सीन के लिए इतना हंगामा क्यों उठा हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम इंसान को कौन किस नहीं करना चाहेगा। उन्होंने अपने पति Javed Akhtar के रिऐक्शन पर भी बात की है। बाद में शबाना आजमी ने करण जौहर की भी तारीफ की।
शबाना आजमी ने करी किस पर खुल कर बात, बोली Javed Akhtar….
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक किसिंग सीन है जिसके कारण फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। अभी जूम से बातचीत में शबाना आजमी ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, “में समझ नहीं पा रही हूँ कि इस पर इतना हल्ला क्यों हो रहा है। यह तो सिर्फ एक किसिंग सीन है।” शबाना ने यह भी बताया कि इस रोल के लिए उन्हें बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं और कॉमर्शियल सिनेमा को नीची नजरों से देखने वाले वर्ग ने भी उन्हें तारीफ की है। यह पहली बार है कि उन्होंने करण जौहर की किसी फिल्म में काम किया है।
क्या Javed Akhtar पहले से किस के बारे में जानते थे ?
शबाना ने बताया कि वे जिस सीन के बारे में बोल रहीं हैं, उस समय जब वे और धर्मेंद्र किस कर रहे थे, तो लोग काफी चीयर कर रहे थे। शूट करते वक्त भी उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पर्दे पर ज्यादा किस नहीं किए थे, लेकिन धर्मेंद्र जैसे हैंडसम आदमी को कौन किस नहीं करना चाहेगा। इस लिए उन्हें ये मौका मिला तो उन्होंने नही छोड़ा। Javed Akhtar ने भी किस को ले कर कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया।
Javed Akhtar ने जब बीवी संग साथ बैठ कर देखा उनका किस सीन…
शबाना ने बताया कि Javed Akhtar का इस सीन पर कोई खास रिऐक्शन नहीं था। उन्हें फर्क उनके हुल्लड़ करने वाले व्यवहार से पड़ा। पूरी फिल्म भर में वे तालियां बजाकर चिल्लाती रहीं और एक्साइटमेंट में वो एकदम पागल हो रही थीं। उन्होंने व्यक्त किया कि Javed Akhtar उन्हें ऐसे ट्रीट कर रहे थे मानो बगल में बैठी औरत के बारे में वह जानते ही नहीं थे, जबकि शबाना का व्यवहार इसके बिलकुल विपरीत था।
जानिए कौन हैं शबाना आजमी
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ। वो एक भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर की अभिनेत्री हैं। उनका करियर हिंदी फिल्म उद्योग में 160 से अधिक फिल्मों पर फैला हुआ है, ज्यादातर इंडिपेंडेंट और पैरलल सिनेमा के अंतर्गत, हालांकि उनका काम प्रमुख फिल्मों और कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं तक विस्तारित हुआ है।
भारत की सबसे प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक, आजमी को कई विभिन्न शैलियों में असाधारण अभिनय करने के लिए जाना जाता है। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए साथ ही पांच फिल्मफेयर अवार्ड्स और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी उन्हें सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने उन्हें 1998 में पद्म श्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। शबाना का मानना है की उनके हसबैंड Javed Akhtar की उनके सक्सेस में एक एहम भूमिका है।
शबाना आजमी की फैमिली
शबाना कवि कैफी आजमी और नाटकीय अभिनेत्री शौकत आजमी की बेटी हैं। वह पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान की एक सदस्य हैं। आजमी ने 1974 में ‘अंकुर’ के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया और जल्द ही पैरलल सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उनकी कई फिल्में प्रगतिवाद और सामाजिक सुधारवाद के रूप में भी जानी गई हैं, जो भारतीय समाज, उसके रीति-रिवाज़ और परंपराओं का यथार्थवादी प्रतिचय प्रस्तुत करती हैं।
शबाना आज़मी और Javed Akhtar
अभिनय के अलावा, आजमी एक सामाजिक और महिला अधिकार अभियांता हैं। उन्होंने कवि और स्क्रीनराइटर Javed Akhtar से विवाह किया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या कोष (यूएनपीएफए) का गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। आजमी के जीवन और कार्यों के प्रशंसा में, भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राज्य सभा में सदस्यता दी है।
Read more:मिल गया निवेश करने का शानदार मौका, बस जमा करो 5000 और ले जाओ 2.75 करोड़
Discussion about this post