गुरुवार, 3 अगस्त में नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) स्थिर रहे। पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Rate) में कुछ महीनों से स्टेबिलिटी देखी जा रही है।
हालांकि कुछ शहरों में रोजाना दामों में बदलाव देखा जाता है। इसमें नोएडा, लखनऊ, पटना, जयपुर और प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं।आइए जानते हैं कौन-कौन से शहरों में पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों में बदलाव हुआ है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rate) राज्य से राज्य तक बदलती रहती हैं, जिसमें वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), फ्रेट शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न मापदंड शामिल होते हैं।
पिछले साल 21 मई को पूरे देश में ईंधन के दामों में एक बड़ा बदलाव हुआ था जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 8 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी।
2022 मई में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी की कटौती के बाद कुछ राज्य ने ईंधन पर वैट की कीमतें भी कम कर दी हैं, जबकि कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर एक्स्ट्रा टैक्स भी लगाया है।
इन शहरों में दिखा बदलाव: Petrol Diesel Rate
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.65 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.82 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत पांच पैसे बढ़कर 96.47 रुपये प्रति लीटर हुई है और डीजल की कीमत चार पैसे बढ़कर 89.66 रुपये प्रति लीटर हुई है। गोरखपुर में पेट्रोल 53 पैसे कम होकर 96.35 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 52 पैसे कम होकर 89.54 रुपये प्रति लीटर है।
प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे कम होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 85 पैसे कम होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 32 पैसे बढ़कर 108.48 रुपये प्रति लीटर हुई है और डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर हुई है। बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे कम होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 22 पैसे कम होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
बड़े शहरों में आज के Petrol Diesel Rate
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
बेंगलुरु | Rs 101.94 | Rs 87.89 |
चंडीगढ़ | Rs 98.65 | Rs 88.95 |
चेन्नई | Rs 102.63 | Rs 94.24 |
गुरुग्राम | Rs 97.04 | Rs 89.91 |
कोलकाता | Rs 106.03 | Rs 92.76 |
लखनऊ | Rs 96.57 | Rs 89.76 |
मुंबई | Rs 106.31 | Rs 94.27 |
नई दिल्ली | Rs 96.72 | Rs 89.62 |
नोएडा | Rs 96.65 | Rs 89.82 |
भारत के मेट्रो शहरों और राजधानियों में पेट्रोल की आज की कीमतें: Petrol Diesel Rate
शहर | आज की कीमत (₹ प्रति लीटर) | कल की कीमत (₹ प्रति लीटर) |
नई दिल्ली | ₹ 96.72 | ₹ 96.72 |
कोलकाता | ₹ 106.03 | ₹ 106.03 |
मुंबई | ₹ 106.31 | ₹ 106.31 |
चेन्नई | ₹ 102.63 | ₹ 102.63 |
गुरुग्राम | ₹ 97.04 | ₹ 97.04 |
नोएडा | ₹ 96.65 | ₹ 96.65 |
बेंगलुरु | ₹ 101.94 | ₹ 101.94 |
भुवनेश्वर | ₹ 103.19 | ₹ 103.19 |
चंडीगढ़ | ₹ 96.20 | ₹ 96.20 |
हैदराबाद | ₹ 109.66 | ₹ 109.66 |
जयपुर | ₹ 108.48 | ₹ 108.16 |
लखनऊ | ₹ 96.47 | ₹ 96.42 |
पटना | ₹ 107.24 | ₹ 107.48 |
त्रिवेंद्रम | ₹ 109.73 | ₹ 109.53 |
कच्चे तेल के दाम में बदलाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में एक उछाल देखा जा रहा है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.16 फीसदी के वृद्धि के साथ 79.62 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.16 फीसदी की कमी के साथ 83.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।
ऐसे चेक करें फ़ोन से घर पर ही Petrol Diesel Rate
यदि आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) जानना चाहते हैं, तो आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा। मैसेज में सबसे पहले आपको RSP टाइप करना होगा और फिर डीलर कोड देना होगा। डीजल कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगा। फिर इस मैसेज को 92249 92249 पर भेज देना होगा। कुछ ही सेकंड में आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों का मैसेज मिल जाएगा।
Read more: BCCI को ये भारतीय खिलाड़ी लगा चुका है 3 करोड़ का चूना, IPL में रन बनाने वाला विदेशी धरती पर हुआ फेल
Discussion about this post