सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल कीमतों (Petrol Diesel Price) को अपडेट किया है। इससे वाहन चालकों को सहायता मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल कीमतों (Petrol Diesel Price) में बदलाव मई 2022 में हुआ था।
देश की सरकारी तेल कंपनियाँ प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल कीमतों (Petrol Diesel Price) को अपडेट करती हैं। यह मूल्य अलग अलग राज्यों और शहरों के आधार पर तय किया जाता है। नोएडा, गुरुग्राम, आगरा जैसे शहरों में ईंधन कीमतें कम हो गई हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली जैसे चार महानगरों में मूल्य स्थिर रहते हैं।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
बात करे पोर्ट ब्लेयर की तो यहाँ पेट्रोल मात्र 84.10 रुपये में एक लीटर और 79.74 में डीजल मिल रहा है।
आज की भारतीय मेट्रो सिटीज़ और राजधानियों में पेट्रोल कीमतें: Petrol Diesel Price
शहर | आज की कीमत | कल की कीमत |
नई दिल्ली | ₹ 96.72 | ₹ 96.72 |
कोलकाता | ₹ 106.03 | ₹ 106.03 |
मुंबई | ₹ 106.31 | ₹ 106.31 |
चेन्नई | ₹ 102.63 | ₹ 102.63 |
गुड़गांव | ₹ 96.77 | ₹ 97.04 |
नोएडा | ₹ 96.64 | ₹ 96.65 |
बैंगलोर | ₹ 101.94 | ₹ 101.94 |
भुवनेश्वर | ₹ 103.18 | ₹ 103.19 |
चंडीगढ़ | ₹ 96.20 | ₹ 96.20 |
हैदराबाद | ₹ 109.66 | ₹ 109.66 |
जयपुर | ₹ 108.67 | ₹ 108.48 |
लखनऊ | ₹ 96.47 | ₹ 96.47 |
पटना | ₹ 107.24 | ₹ 107.24 |
त्रिवेंद्रम | ₹ 109.53 | ₹ 109.42 |
आज की भारतीय मेट्रो सिटीज़ और राजधानियों में डीजल कीमतें: Petrol Diesel Price
शहर | आज की कीमत | कल की कीमत |
नई दिल्ली | ₹ 89.62 | ₹ 89.62 |
कोलकाता | ₹ 92.76 | ₹ 92.76 |
मुंबई | ₹ 94.27 | ₹ 94.27 |
चेन्नई | ₹ 94.24 | ₹ 94.24 |
गुड़गांव | ₹ 89.65 | ₹ 89.91 |
नोएडा | ₹ 89.82 | ₹ 89.82 |
बैंगलोर | ₹ 87.89 | ₹ 87.89 |
भुवनेश्वर | ₹ 94.75 | ₹ 94.76 |
चंडीगढ़ | ₹ 84.26 | ₹ 84.26 |
हैदराबाद | ₹ 97.82 | ₹ 97.82 |
जयपुर | ₹ 93.89 | ₹ 93.72 |
लखनऊ | ₹ 89.66 | ₹ 89.66 |
पटना | ₹ 94.04 | ₹ 94.04 |
त्रिवेंद्रम | ₹ 98.34 | ₹98.24 |
कच्चे तेल के दाम
कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि दिख रही है। हाल ही के दिनों में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86.24 डॉलर प्रति बैरल है और डब्लूटीआई (WTI) क्रूड 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।
कौन तय करता है पेट्रोल के दाम (Petrol Diesel Price)
भारत में पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर भारतीय तेल कंपनियाँ जैसे इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा तय की जाती हैं। इसलिए अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतें बढ़ती हैं तो भारत में पेट्रोल की कीमतें ऊंची होती हैं और इसी तरह, अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतें कम होती हैं तो हमें भारत में पेट्रोल कम क़ीमतों पर मिलता है।
भारत में ईंधन के दाम केंद्र सरकार द्वारा भी कुछ फ़ैक्टर्स के माध्यम से नियंत्रित होते हैं। जिनमें एक्साइज ड्यूटी, बेस प्राइस और कैप प्राइस शामिल होते हैं। ईंधन की एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार इकट्ठा करती है, जबकि वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) राज्य सरकार द्वारा इकट्ठा किया जाता है। क्योंकि हर एक राज्य की अपनी VAT दरें होती हैं, इसलिए ईंधन के दाम उसके हिसाब से अलग अलग होते हैं।
ऐसे चेक करें फ़ोन से घर पर ही Petrol Diesel Price
यदि आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जानना चाहते हैं, तो आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा। मैसेज में सबसे पहले आपको RSP टाइप करना होगा और फिर डीलर कोड देना होगा। डीजल कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगा। फिर इस मैसेज को 92249 92249 पर भेज देना होगा। कुछ ही सेकंड में आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों का मैसेज मिल जाएगा।
Read more: Land Rover Defender को मिट्टी में मिलाने के लिए Toyota ने उतारी ये भौकाल SUV
Discussion about this post