एशिया कप एक एकदिवसीय और T20 क्रिकेट टूर्नामेंट होता है जिसमें एशिया के विभिन्न देशों की क्रिकेट टीम भाग लेती हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, मलेशिया, होंगकॉंग, इंडोनेशिया, और अन्य कई देश शामिल होते हैं।
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य एशियाई क्रिकेट देशों के बीच warfare का मैदान तैयार करना होता है और इससे खेलों के स्तर में भी सुधार होता है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होता है जिससे क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी खुशी मिलती है।
Asia Cup 2023 कहाँ और कब खेला जाएगा
Asia Cup 2023, एशिया कप की 16वा एडिशन होगा, जिसमें मैच वन डे इंटरनेशनल (ODI) के रूप में खेले जाएंगे और इसे पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी। यह अगस्त और सितंबर 2023 में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका ने पिछला कप जीता था। यह पहला एशिया कप होगा जिसे कई देशों ने एक साथ मिलकर आयोजित किया होगा। इसके चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, और बाक़ी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
Asia Cup 2023 में खेलने वाली टीम्स
एशियाई क्रिकेट कमिटी के पांच पूर्ण सदस्य टूर्नामेंट में भाग लेंगे: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका। उनके साथ शामिल होगा नेपाल, जो 2023 ACC पुरुष प्रीमियर कप जीतकर क्वालिफाई हुआ है। नेपाल इस ACC एशिया कप में अपने डेब्यू पर उतरेगा क्योंकि वह पहली बार क्वालिफाई हुआ है।
जनवरी 2023 में एशियाई क्रिकेट कमिटी (ACC) ने 2023 और 2024 के लिए पाथवे स्ट्रक्चर और कैलेंडर की घोषणा की है, जहां उन्होंने टूर्नामेंट की तारीखें और फॉर्मेट की पुष्टि की है। मूल रूप से Asia Cup 2023 का आयोजन 2021 में होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे 2023 में postpone किया गया था। Asia Cup 2023 के फिक्सचर्स की घोषणा 19 जुलाई 2023 को की गई थी।
पाकिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़
2023 एशिया कप (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त को होने वाली है। जैसा कि आप लोग जानते हैं इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर इस प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 6 देश भाग लेने जा रहे हैं। हालांकि 2023 Asia Cup के पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान को तगड़ा झटका लगा है जिसके चलते इस्लामाबाद कोर्ट ने इस खिलाड़ी को 3 साल की सजा सुनाई है। इस खबर के चर्चा में आते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उथल-पुथल मच गई है। अब एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को गहरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की, जिन्हें इस्लामाबाद ट्रायल कोर्ट ने एशिया कप (Asia Cup 2023) से पहले 3 साल की कैद की सजा सुनाई है। वे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख चुके थे। हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें 3 साल के लिए चुनाव में भाग लेने से भी रोक दिया है। इमरान खान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं और उनके ऊपर 1 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि इमरान ख़ान को एक बार पहले भी जेल जाना पड़ा था। पर तब कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।
अपने ज़माने के शानदार बल्लेबाज़ थे इमरान ख़ान
इमरान खान (Imran Khan) पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में आयोजित हुए विश्व कप में महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 88 टेस्ट मैचों में 3807 रन बनाए और 362 विकेट हासिल किए हैं। और यही नहीं बल्कि 175 वनडे मैचों में 3709 रन बनाने के साथ-साथ 182 बल्लेबाजों को आउट भी किया था।
भारत भी है तैयार Asia Cup 2023 के लिए
भारत की ओर से ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को भारतीय टीम के एशिया कप 2023 में शामिल करने की उम्मीद है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं और वे टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे। शर्मा ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाई थी और उनकी फॉर्म भी बेहतर है। शुभमन गिल ने इस साल अद्भुत फॉर्म दिखाया है। उन्होंने अब तक सभी फॉर्मेट में मिला कर 5 सेंचुरियाँ बनायी हैं। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में उन्होंने एक डबल सेंचुरी भी बनाई थी।
Read more: टॉलीवुड इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, इस छोटे कद के शानदार एक्टर की वजह से आँखें हुई नम
Discussion about this post