Govinda बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में आते हैं जिनका वक्त कभी नहीं बदलता। वो आज भी दुनिया के लिये छोटे मियाँ हैं। और आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार देते हैं। परंतु पब्लिक का प्यार बटोर कर इस बार गोविन्दा ने कर दिया सीधा पब्लिक पर ही वार। हरियाणा- नूंह हिंसा पर कर डीईए सुपरस्टार गोविन्दा ने भड़काऊ ट्वीट्स। उनके ट्वीट्स देख कर पब्लिक ने मचाया कोहराम। ये विवाद इतना बढ़ गया कि ख़ुद गोविन्दा को दर्शकों के आगे सफ़ाई देनी पड़ गई। आइए बताते हैं इस विवाद के पीछे छुपे ट्वीट में क्या लिखा था। और गोविन्दा ने किया तरह किया अपना बचाव।
क्या हुआ हरियाणा के नूंह में
गुरुग्राम के नूँह से सटे क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान उत्पन्न हिंसा की वजह से भारी नुकसान का सामना किया गया है। खेड़ला मोड़ के पास तत्कालिक यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव किया जिससे हिंसक घटनाएं प्रारंभ हो गई।
इस बढ़ते विवाद के कारण उपद्रवियों ने जुलूस में आगजनी भी की, जिससे आग फैलने से कई स्थानों के स्कूल, कॉलेज, और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। इस संघर्ष के चलते सैकड़ों लोग अपने घर और सुरक्षा की तलाश में भाग रहे हैं। बहुसंख्यक लाठीचार्ज और अशांति को देखते हुए, सुरक्षा बलों ने कड़ी नजर रखी है ताकि विरोध को नियंत्रित किया जा सके और दंगों का रुकावट लगाया जा सके। इस आपदा में जनता भय से घिरी हुई है।
क्या ट्वीट किया अभिनेता Govinda ने
वैसे तो हरियाणा नूंह के हिंसा में सभी त्रास हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेता गोविन्दा के ट्विटर अकाउंट से हुई हरकत ने हिंदू जगत को हिला कर रख दिया। इस बड़ी आपदा के बीच अभिनेता गोविन्दा के ट्वीट्स की शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। अभिनेता ने इस कठिन समय से जुड़े रहकर ट्वीट किया “हम ये क्या करने लगे हैं। शर्म आनी चाहिए, जो खुद को हिंदू कहते हैं। अमन और शांति बनाए रखें। हम लोकतंत्र हैं न कि राजतंत्र”।
गोविन्दा के इस ट्वीट से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची। यही नहीं जब दर्शकों और गोविन्दा के चाहने वालों ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देनी शुरू की तब कुछ वक्त के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिये गये। यही नहीं अभिनेता गोविन्दा ने इन ट्वीट्स के सिलसिले में अपने हरियाणा के चाहने वालों को एक बड़ा खुलासा किया है।
गोविन्दा ने किया बड़ा खुलासा
जब गोविन्दा के ट्वीट को देख कर हरियाणा की जानता भड़क उठी तब गोविन्दा ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाल कर बड़ा खुलासा किया है। गोविन्दा ने अपने चाहने वालों को यह साफ़ कर दिया है कि इस ट्वीट में उनका या उनकी टीम का कोई हाथ नहीं है।
गोविन्दा ने अपनी वीडियो में कहा “हरियाणा के दोस्त और सभी फैंस से मैं ये कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। मैं लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल भी नहीं करता हूं। मेरी टीम ने भी इस प्रकार के ट्वीट्स नहीं किए हैं। वह मेरी इजाजत के बिना वैसे भी कोई पोस्ट नहीं करते हैं। मैंने साइबर क्राइम में इस मामले में शिकायत दे दी है। चुनाव आने वाले हैं, कुछ लोगों को लग रहा होगा कि मैं किसी राजनैतिक पार्टी से आ सकता हूं। लेकिन ऐसा नहीं हैं। मैंने ये ट्वीट्स नहीं किए हैं“।
View this post on Instagram
गोविन्दा ने अपने हरियाणा के चाहने वालों को इस वीडियो में बताया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। और वो अपना ट्विटर अकाउंट एक लंबे अरसे से इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें नहीं पता कि कब उनके अकाउंट से ये ट्वीट हो गया। पर अब गोविन्दा ने ये साफ़ कर दिया है कि इस ट्वीट में गोविन्दा का कोई हाथ नहीं है।
Read more: Akshay Kumar की वजह से प्रोड्यूसर फराह खान और उनके पति को लगा था 47 करोड़ का चूना
Discussion about this post