भारत के इस राज्य में पेट्रोल के दाम हुए इतने सस्ते कि हर कोई भरवा रहा है आज पेट्रोल। इतने कम दाम (Petrol Diesel Price) देख कर तो आपको भी यक़ीन नहीं होगा अपनी आँखों पर। तो यदि आप इस राज्य में रहते हैं तो देर ना करें और जा कर अपनी गाड़ी, स्कूटी और बाइक की टंकी फुल करवा लें। ऐसे मौक़े बार बार कहा मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं अंडमान एंड निकोबार की। यह पेट्रोल 84.10 रुपए प्रति लीटर है और डीजल का दाम 79.74₹ प्रति लीटर है।
भारत में आज भी पेट्रोल डीजल की क़ीमतें (Petrol Diesel Price) स्थिर रहीं। इन दिनों पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले दस दिनों से तो पेट्रोल के दाम न ऊपर जा रहे है न नीचे, एक जगह अटक से गए हैं।
कच्चे तेल की क़ीमतें औंधे मुँह गिरीं
डेढ़ साल से पूर्वी यूरोप में जंग चल रही है और अब तक इसका कोई परिणाम नहीं दिखा। हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से कुछ देशों को फायदा हो रहा है, जिनमें भारत भी शामिल है। युद्ध की शुरुआत के बाद से भारत को सस्ते दर पर कच्चे तेल की आपूर्ति मिल रही है। जून महीने में, यह फायदा और भी बढ़ गया, जब रूस से आने वाले कच्चे तेल की कीमत डेढ़ साल में सबसे कम हो गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रूस से आने वाले कच्चे तेल की औसत कीमत जून महीने में सबसे कम 68.17 डॉलर प्रति बैरल रही। इसमें ढुलाई की लागत भी शामिल है। यह कीमत पहले मई महीने के दौरान बैठी हुई 70.17 डॉलर प्रति बैरल की कीमत से कम है।
रोज़ अपडेट होते हैं Petrol Diesel Price
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट अपडेट किए जाते हैं। देश में एक साल से अधिक वक्त से तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन स्टेट लेवल पर लगने वाले टैक्स के कारण कई शहरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम अलग-अलग होते हैं। इसलिए पेट्रोल और डीजल खरीदने से पहले एक बार नए रेट जानना बेहतर है।
भारत के राज्यों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price)
राज्य | पेट्रोल कीमत (₹/L) | डीजल कीमत (₹/L) |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 84.10 ₹/L | 79.74 ₹/L |
आंध्र प्रदेश | 110.78 ₹/L | 98.55 ₹/L |
अरुणाचल प्रदेश | 92.96 ₹/L | 82.39 ₹/L |
असम | 98.34 ₹/L | 90.64 ₹/L |
बिहार | 108.12 ₹/L | 94.86 ₹/L |
चंडीगढ़ | 96.20 ₹/L | 84.26 ₹/L |
छत्तीसगढ़ | 102.76 ₹/L | 95.74 ₹/L |
दिल्ली | 96.72 ₹/L | 89.62 ₹/L |
गोवा | 98.08 ₹/L | 90.62 ₹/L |
गुजरात | 97.03 ₹/L | 92.78 ₹/L |
हरियाणा | 97.66 ₹/L | 90.50 ₹/L |
हिमाचल प्रदेश | 97.99 ₹/L | 89.98 ₹/L |
जम्मू और कश्मीर | 101.36 ₹/L | 86.61 ₹/L |
झारखंड | 99.98 ₹/L | 95.87 ₹/L |
कर्नाटक | 102.04 ₹/L | 87.98 ₹/L |
केरल | 110.02 ₹/L | 98.80 ₹/L |
लदाख | 104.39 ₹/L | 89.58 ₹/L |
मध्य प्रदेश | 108.92 ₹/L | 94.15 ₹/L |
महाराष्ट्र | 106.31 ₹/L | 94.27 ₹/L |
मणिपुर | 101.34 ₹/L | 87.26 ₹/L |
मेघालय | 97.30 ₹/L | 86.30 ₹/L |
मिजोरम | 96.51 ₹/L | 82.84 ₹/L |
नागालैंड | 99.69 ₹/L | 88.27 ₹/L |
उड़ीसा | 104.05 ₹/L | 95.59 ₹/L |
पुदुच्चेरी | 96.28 ₹/L | 86.45 ₹/L |
पंजाब | 98.77 ₹/L | 89.06 ₹/L |
राजस्थान | 109.46 ₹/L | 94.61 ₹/L |
तमिल नाडु | 102.86 ₹/L | 94.46 ₹/L |
तेलंगाना | 109.83 ₹/L | 97.98 ₹/L |
त्रिपुरा | 99.93 ₹/L | 88.92 ₹/L |
दादरा और नगर हवेली | 94.31 ₹/L | 89.86 ₹/L |
उत्तर प्रदेश | 96.80 ₹/L | 89.99 ₹/L |
उत्तराखंड | 96.50 ₹/L | 91.19 ₹/L |
पश्चिम बंगाल | 106.03 ₹/L | 92.76 ₹/L |
भारत के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल के दाम (Petrol Diesel Price)
शहर | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) |
नई दिल्ली | ₹ 96.72 | ₹ 96.72 |
कोलकाता | ₹ 106.03 | ₹ 106.03 |
मुंबई | ₹ 106.31 | ₹ 106.31 |
चेन्नई | ₹ 102.63 | ₹ 102.74 |
गुड़गांव | ₹ 97.04 | ₹ 96.81 |
नोएडा | ₹ 96.65 | ₹ 96.92 |
बैंगलोर | ₹ 101.94 | ₹ 101.94 |
भुवनेश्वर | ₹ 103.19 | ₹ 103.01 |
चंडीगढ़ | ₹ 96.20 | ₹ 96.20 |
हैदराबाद | ₹ 109.66 | ₹ 109.66 |
जयपुर | ₹ 108.48 | ₹ 108.48 |
लखनऊ | ₹ 96.47 | ₹ 96.43 |
पटना | ₹ 107.24 | ₹ 108.12 |
त्रिवेंद्रम | ₹ 109.73 | ₹ 109.62 |
कौन तय करता है पेट्रोल के दाम (Petrol Diesel Price)
भारत में पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर भारतीय तेल कंपनियाँ जैसे इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा तय की जाती हैं। इसलिए अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतें बढ़ती हैं तो भारत में पेट्रोल की कीमतें ऊंची होती हैं और इसी तरह, अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतें कम होती हैं तो हमें भारत में पेट्रोल कम क़ीमतों पर मिलता है।
भारत में ईंधन के दाम केंद्र सरकार द्वारा भी कुछ फ़ैक्टर्स के माध्यम से नियंत्रित होते हैं। जिनमें एक्साइज ड्यूटी, बेस प्राइस और कैप प्राइस शामिल होते हैं। ईंधन की एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार इकट्ठा करती है, जबकि वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) राज्य सरकार द्वारा इकट्ठा किया जाता है। क्योंकि हर एक राज्य की अपनी VAT दरें होती हैं, इसलिए ईंधन के दाम उसके हिसाब से अलग अलग होते हैं।
ऐसे चेक करें फ़ोन से घर पर ही Petrol Diesel Price
यदि आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जानना चाहते हैं, तो आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा। मैसेज में सबसे पहले आपको RSP टाइप करना होगा और फिर डीलर कोड देना होगा। डीजल कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगा। फिर इस मैसेज को 92249 92249 पर भेज देना होगा। कुछ ही सेकंड में आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों का मैसेज मिल जाएगा।
Read more: पाकिस्तान में अंजू को मिले कीमती उपहार तो भारत में सीमा हैदर का निकला जैकपॉट, बरसने लगा खजाना
Discussion about this post