Akshay Kumar के साथ कम कर चुकी इस एक्ट्रेस को पड़ गये लेने के देने। ज़िंदगी अच्छी और ख़ुशनुमा ही तो चल रही थी फिर यह क्या हो गया अचानक कि सब कुछ बदल गया और जीना मुहाल हो गया। किसकी बुरी नज़र लग गई कि इन 9 दिनों में से एक एक दिन काटना पड़ गया भारी। आइये देखते हैं कौन हैं यह एक्ट्रेस जिनकी ज़िंदगी में अचानक भूचाल आ गया और जिससे वह बुरी तरह हिल गई हैं।
वक़्त का कोई भरोसा नहीं होता कब बदल जाए। कुछ ऐसा ही हुआ इस Akshay Kumar की co-star के साथ जिनकी हस्ती खेली ज़िंदगी 360 डिग्री पलट गई और सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि आख़िर यह हुआ क्या ?
बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं Akshay Kumar
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारतीय फिल्म उद्योग के एक विशेष अभिनेता हैं, जिन्हें उनके उत्कृष्ट अभिनय और आवाज़ के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को दिल्ली में हुआ था।
उनका अभिनय करियर 1990 के दशक में शुरू हुआ था, और उन्होंने बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और सामर्थ्य के कारण तेजी से मुख्य भूमिकाओं को हासिल कर लिया। उनकी पहली सफलता “Khiladi” (1992) रही, जिसके बाद उन्होंने कई आदर्श प्रेमी फिल्मों में काम किया, जिनमें “Mohra” (1994), “Main Khiladi Tu Anari” (1994), “Sabse Bada Khiladi” (1995) और “Khiladiyon Ka Khiladi” (1996) शामिल थी।
Akshay Kumar ने फिल्मों के अलावा टीवी रियलिटी शो होस्ट करने में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने शो “Fear Factor: Khatron Ke Khiladi” की मेज़बानी की जो बड़ी पॉपुलैरिटी प्राप्त करने में सफल रही।
उनका अभिनय स्टाइल विभिन्न शैलियों में दिखाई देता है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में शामिल हैं।
कौन हैं वह एक्ट्रेस और ऐसा क्या हो गया उनके साथ
‘नागिन’ सीरियल में अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट दिया है जिससे उनके फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं। उन्होंने पति सूरज नाम्बियार के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं, जो हॉस्पिटल में ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में रह रही थीं।
टीवी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस मौनी रॉय के संबंधित एक समाचार से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वे कुछ दिनों से सोशल मीडिया से गायब थीं, और अब उन्होंने बताया है कि वह पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती रही थीं। अब उन्हें डिस्चार्ज किया गया है और वे घर लौट आई हैं। उन्होंने बताया कि सीरियस हेल्थ इश्यू के कारण उनकी हालत ऐसी हो गई थी। अब मौनी अपने स्वास्थ्य के साथ कैसा महसूस कर रही हैं, यह हम आपको बताएँगे।
Akshay Kumar Co-actress मौनी रॉय अस्पताल में भर्ती
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें गाड़ी में पति सूरज नाम्बियार के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीर में वे काफी कमजोर भी लग रही हैं।
मौनी रॉय ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक की किसी भी चीज से कहीं ज्यादा गहरी शांति से अभिभूत हूं। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर चीज से ऊपर एक खुशहाल स्वस्थ जीवन।”
37 साल की एक्ट्रेस ने नीचे लिखा है, ‘मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में बिताया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। आई लव यू। सूरज नाम्बियार आपके जैसा कोई नहीं है… मैं हमेशा आभारी हूं। ओम नम: शिवाय।’
View this post on Instagram
मौनी रॉय के आने वाले प्रोजैक्ट्स
वर्कफ्रंट के संदर्भ में कहें तो, मौनी रॉय को आखिरी बार ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में अयान मुखर्जी के साथ देखा गया था, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया था। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल में अभिनय किया था। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनके बारे में उन्होंने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
इसके अलावा, मौनी रॉय ने व्यापार की दुनिया में भी कदम रख लिया है। उन्होंने मुंबई में ‘बदमाश’ नामक अपने रेस्टोरेंट को खोला है। इस रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी में इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था।
Discussion about this post