बॉलीवुड में कुछ जोड़ियाँ बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। ना तो उनके बीच कभी दरार आयी और ना ही उनका डाइवोर्स हुआ। इनमें से कुछ हैं शाहरुख़- गौरी ख़ान, ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन और काजोल- अजय देवगन। एक तरफ़ तो ये जोड़ियाँ ख़ुद में परफ़ेक्ट नज़र अति हैं। पर आज अजय देवगन और काजोल के बारे में हम कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप लोग कहेंगे कि सेलिब्रिटी भी आम इंसान जैसे ही हैं। क्या आप जानते हैं दो बच्चे होने के बाद भी काजोल ने अजय देवगन को अपना पति मानने से कर दिया था इंकार। बता दें आपको कि काजोल ने दुनिया के सामने माना कर दिया था कि अजय देवगन उनके पति नहीं हैं। आइए हम आपको बताते हैं क्या थी पूरी कहानी।
काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी
बता दें कि सबकी चहीती काजोल का जन्म 5 अगस्त को हुआ था। कल उनका 49वाँ जन्मदिन मनाया गया है। इस जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वालों को उनकी और अजय देवगन की कहानी याद आ गई। दरअसल काजोल और अजय देवगन की मुलाक़ात साल 1995 में फ़िल्म हलचल के सेट पर हुई थी। हालाँकि उस समय काजोल का फ़ेयर किसी और से था लेकिन थोड़े वक्त के बाद काजोल की दोस्ती अजय देवगन से होने लगी। और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद की कहानी तो हम सभी जानते हैं। अजय देवगन और काजोल कहने को आज बहुत खुश हैं लेकिन आज हमारे पास इस जोड़े को लेकर एक ऐसी खबर है जिसके बारे में आज हम आप लोगो को बताएंगे।
काजोल ने अजय देवगन को पति मानने से किया इंकार
अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन की दोस्ती साल 1996 में उरूज पर थी। 4 साल तक काजोल और अजय देवगन ने एक दूसरे को डेट किया। 4 साल तक डेट करने के बाद जब शादी का वक़्त आया तो काजोल के माता पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। मगर काजोल ने किसी की एक न सुनी और अभिनेता अजय देवगन से शादी कर ली। काजोल एक ऐसी अभिनेत्री है, जिन्होंने अपनी कला और अद्भुत अभिनय के साथ दर्शकों का दिल जीता है। उनकी प्रस्तुति और व्यक्तित्व ने उन्हें फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनकी अनूठी आवाज़ और आकर्षक अंदाज ने उन्हें सिनेमा की दुनिया में यादगार बना दिया है।
काजोल की कुछ प्रमुख फिल्में जैसे माइ नेम इज़ ख़ान, फना, कुछ कुछ होता है, कभी ख़ुशी कभी ग़म, जैसी प्रसिद्ध और सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आपको यह भी बताते चलें कि काजोल जब कभी ख़ुशी कभी ग़म कि शूटिंग कर रही थी तब वो प्रेग्नेंट थी। लेकिन इस प्रेगनेंसी कि वजह से उन्हें एक बहुत बड़ा दुःख झेलना पड़ा था। काजोल को इस बार मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा था।
अजय देवगन नहीं हैं काजोल के पति
आपको यह भी बता दें कि काजोल के निजी जीवन में बहुत परेशानियां आयी हैं। अभिनेत्री काजोल ने अपने जीवन में दो बार मिसकैरेज का दर्द उठाया है। ‘ये लड़का है दीवाना’ फ़िल्म की शूटिंग में उनका ये हादसा काफी यादगार रहा। इस गाने के सीन के दौरान, काजोल को साइकिल चलानी थी, लेकिन उनके मुंह के बल गिर जाने से वे बेहोश हो गईं। इस घटना के बाद उन्हें लम्बे समय तक बेहोश रही थी।
करण जौहर के मुताबिक उनकी याददाश्त इस हादसे के चलते कुछ देर के लिए चली गई थी और वे अपने पति अजय देवगन को भी नहीं पहचान पाईं। यह सब उनके लिए बहुत चौंकाने वाला मोमेंट था, जिसकी वजह से अभिनेत्री काजोल को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। चौंकाने वाली बात ये थी कि इस हादसे के बाद अभिनेत्री काजोल ने अपने पति अजय देवगन को ही पहचानने से इंकार कर दिया था। लेकिन कुछ वक़्त के बाद उनकी याददाश्त वापस आ गयी थी और वो सबको पहचानने लगी थी।
Read more: Dharmendra को 84 साल की उम्र में परायी औरत को Kiss करते देख पत्नी हेमा मालिनी ने कह दी ये बड़ी बात
Discussion about this post