फ़िल्मी सितारों का पॉलिटिक्स में उतरना तो जैसे आजकल ट्रेंड सा बन गया है। एक के बाद एक दिग्गज और मशहूर अभिनेता व अभिनेत्रियाँ पॉलिटिक्स की ओर रुख़ कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पॉलिटिक्स में अपनी क़िस्मत आज़मा चुके हैं। हाल ही में उनके बेटे Abhishek Bachchan का नाम भी सुर्ख़ियों में आ रहा है कि वह भी पिता कि तरह चुनाओ लड़ेंगे।तो क्या Abhishek Bachchan अब पिता की तरह लड़ेंगे लोक सभा चुनाव? आइये जानते हैं कि असल में माजरा क्या है।
Abhishek Bachchan वर्तमान में फिल्म उद्योग से दूर हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वे जल्द ही राजनीतिक करियर की शुरुआत कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के शहरों और उनके पिता के गाँव प्रयागराज में इन दिनों यह अफवाहें व्याप्त हैं।
मीडिया की अनुसार, उन्हें मान्यता प्राप्त करते हुए वे 2024 के लोकसभा चुनावों में Abhishek Bachchan प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके पिता, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने समय में इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
कौन हैं Abhishek Bachchan?
Abhishek Bachchan एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी अभिनय करियर को हिंदी सिनेमा में शुरू किया है और उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनके पिता का नाम भी फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है, जिन्हें Amitabh Bachchan नाम से जाना जाता है।
अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘Refugee’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री की। इसके बाद, उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया, जैसे ‘Guru’, ‘Dhoom’ फ्रैंचाइजी, ‘Bunty Aur Babli’, ‘Kabhi Alvida Naa Kehna’, ‘Paa’, ‘Sarkar’ और ‘Yuva’ आदि।
अभिषेक बच्चन ने भी अपनी प्रतिभा के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें सीमा वर्धन पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स शामिल हैं। उन्होंने भी कई सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लिया है और सामाजिक जगहों पर उनकी गतिविधियों का समर्थन किया है।
पिता इलाहाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं
हम सभी जानते हैं कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 1984 में कांग्रेस के लिए इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हेमवती नंदन बहुगुणा (बीजेपी) से भारी अंतर से जीता भी था। यही नहीं इस सीट से सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अभी भी उनके पास है।
1984 के बाद भी इलाहाबाद सीट पर 1 उपचुनाव और 8 संसदीय चुनाव हो चुके हैं और कोई भी नेता इस रिकॉर्ड को अभी तक नहीं तोड़ सका है। अब तक इस सीट पर 18 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड बरकरार है।
राजनीति में उतर सकते हैं Abhishek Bachchan
अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। देश के सियासी दलों में पक्ष-विपक्ष, दोनों ही इस लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियों में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं। साथ ही, सियासी गठजोड़ के साथ-साथ जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं में उठ रही खबर है कि अभिनेता Abhishek Bachchan को समाजवादी पार्टी से प्रयागराज से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जा सकता है। हालाँकि इस खबर की दैनिक जागरण ने पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया पर हो रही इन चर्चाओं पर रविवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने सफाई पेश की। सपा मीडिया सेल ने कहा- “सपा के पास बहुत से मजबूत दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। प्रयागराज से सपा बहुगुणा परिवार के ही किसी सदस्य को पार्टी सिंबल पर लड़ाने का विचार कर रही है। पूरे यूपी में BJP के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे, सपा की मजबूती के कारण तमाम BJP नेतागण भी सपा से टिकट के दावेदार हैं।”
Read more: Khesari Lal Yadav पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, कभी भी खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Discussion about this post