क्या आप जानते हैं कि भिखारी भी करोड़पति होते है? क्या हुआ ? सुन कर हैरानी हुई क्या? यक़ीन नहीं हो रहा न? फिर भी यक़ीन तो करना पड़ेगा क्योंकि सच में मुंबई का एक भिखारी World’s Richest Beggar है।
जितना आप लोग पोस्ट ग्रेजुएशन कर के नहीं कमा पाते उससे ज़्यादा वह भीख माँग कर कमा लेता है। और भीख माँग माँग कर उसने अपना एम्पायर खड़ा कर दिया है। आइये आज हम आपको बताते हैं World’s Richest Beggar के बारे में।
कौन है World’s Richest Beggar?
आपने एक से बढ़कर एक धनी व्यक्तियों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी करोड़पति भिखारी के बारे में सुना है? मुंबई में रहने वाले भरत जैन दुनिया के सबसे धनी भिखारी हैं। उनकी नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। World’s Richest Beggar भरत के पास इतना संपत्ति है कि जिस घर में वह रहते हैं उस घर की मूल्य भी करोड़ों में है।
आप सड़क पर आने-जाने के दौरान अक्सर कई भिखारियों को देखते होंगे और उन्हें गरीब और बेसहारा समझकर कुछ पैसे भी देते होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन भिखारियों में से कुछ काफी धनवान भी होते हैं। वे करोड़पति भिखारी बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो World’s Richest Beggar बन गया है।
World’s Richest Beggar की कुल संपत्ति
इस भिखारी का नाम भरत जैन है। वह मुंबई में रहता है और उसे दुनिया का सबसे अमीर भिखारी माना जाता है। भरत जैन के बच्चे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं और सवा करोड़ रुपये के कीमत वाले घर में रहते हैं। World’s Richest Beggar भरत के पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपयों के मकान और दुकानें हैं। भरत जैन कम से कम 70 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक प्रतिमाह कमा लेते हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 7.5 करोड़ रुपये है।
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन, मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगते हुए देखे जाते हैं। वह गरीबी के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। इसके बावजूद वह World’s Richest Beggar के रूप में मशहूर हैं। भरत जैन शादीशुदा हैं और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, एक भाई और पिता शामिल हैं। उनके दोनों बच्चे स्कूली शिक्षा पूरी कर चुके हैं और वे भी मुंबई में रहते हैं। भरत के पास 1.2 करोड़ रुपये का दो बेडरूम वाला फ्लैट है, जो मुंबई में स्थित है। उनकी दो दुकानें ठाणे में हैं, जिनका किराया महीने का 30,000 रुपये है। भरत जैन दिनभर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आज़ाद मैदान में भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं।
भरत जैन की कमाई
भरत जैन के इतने अमीर होने के बावजूद, उन्हें मुंबई में भीख मांगते हुए देखा जा सकता है। ज्यादातर लोग अगर 12-14 घंटे काम करें तो भी एक दिन में हजार रुपये भी नहीं कमा पाते हैं। लेकिन भरत जैन लोगों की मेहरबानी से, सिर्फ 10 से 12 घंटे में ही हर दिन 2000-2500 रुपये जमा कर लेते हैं। World’s Richest Beggar भरत जैन और उनका परिवार परेल में एक 2 bhk फ्लैट में आराम से रहता है। परिवार के अन्य सदस्य स्टेशनरी की दुकान के मालिक हैं और उसे चलाते हैं। भरत जैन के परिवार के लोग उनसे बार-बार भीख नहीं मांगने की सलाह देते हैं, लेकिन भरत उनकी नहीं सुनते और भीख मांगने का काम जारी रखते हैं।
Read more: आखिर क्यों ये लड़का 4000 करोड़ का घर होने के बावजूद फल सब्ज़ी बेचने को है मज़बूर
Discussion about this post